दिल्लीराष्ट्रीय

प्रेमी संग खेत में संबंध बना रही थी बेटी… बाप ने कुल्हाड़ी से काटा

Amar sandesh दिल्ली/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पिता ने अपनी किशोरी बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मामला इतना था कि बाप ने बेटी को प्रेमी के साथ रात में खेत में संबंध बनाते देख लिया था। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फिरोजाबाद के जसराना इलाके के एक गांव में कुल्हाड़ी से 13 वार कर बेटी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। हत्या के आरोपी पिता और प्रेमी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
थाना जसराना इलाके के एक गांव के खेत में मंगलवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी का लहूलुहान शव बरामद हुआ था। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि पिता ने रात कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 13 वार कर बेटी की हत्या की थी। पिता ने अपराध कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि रात में बेटी को उसने प्रेमी के साथ संबंध बनाते पकड़ा था। इसके बाद गुस्से में वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने इस मामले में प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि स्लाइड बनाकर दुष्कर्म की जांच की जाएगी।
Share This Post:-
Post Views: 38 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *