Uncategorized

बिहार चुनाव में भाजपा की बड़ी रणनीति, धर्मेंद्र प्रधान बने प्रभारी

Amar sandesh दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज करते हुए बड़ा दांव चला है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी को विश्वास है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से बिहार में बड़ी जीत हासिल होगी।

भाजपा ने इसके साथ ही गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी बनाया है। यह टीम बिहार में पार्टी के चुनावी अभियान और रणनीति की अगुवाई करेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान को बिहार की सियासत और संगठन की गहरी समझ है। वे पहले भी कई राज्यों में चुनावी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और सफल रणनीतिकार माने जाते हैं। भाजपा का मानना है कि उनकी अगुवाई में बिहार चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा का यह कदम बताता है कि पार्टी बिहार में पूरी तैयारी और दमखम के साथ मैदान में उतर रही है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *