Author: Amar Sandesh

छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

किसानों का हित सरकार की पहली प्राथमिकता: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों का हित राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य सरकार ने कैबिनेट की प्रथम बैठक में ही किसानोंकी कर्जमाफी और धान की खरीदी 2500 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर करने का फैसला लिया। राज्य सरकार ने किसानों की लिंकिंग कीराशि लौटाकर दस दिनों में अपने वायदे को प्राथमिकता से पूरा किया। मुख्यमंत्री  राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित तीर्थ मां बम्लेश्वरी मंदिरमें पूजा-अर्चना के बाद छिरपानी प्रांगण में आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह में डोंगरगढ़ के नागरिकों ने मुख्यमंत्री काअभिनंदन किया। उन्होंने इसके पहले मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ भूमि में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मां बम्लेश्वरी आशीर्वाद से प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। किसानों के प्रतिहमारी बड़ी जिम्मेदारी है। किसानों का यह अधिकार है कि उन्हें फसल का उचित मूल्य मिले। किसानों के पास बचत नहीं हो पा रही थी, इसलिए उनकीखेती पिछड़ रही थी। उपज का अच्छा मूल्य मिलने से किसानों के पास अपनी खेती में निवेश करने के लिए पूंजी आएगी और खेती की उन्नति होगी। श्री बघेल ने कहा कि किसानों की खुशहाली से बाजार भी समृद्ध होगा और सभी वर्गों की उन्नति के लिए बेहतर परिस्थितियां तैयार होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा इस्पात संयंत्र के लिए बस्तर जिले के लोहांडीगुड़ा क्षेत्र में किसानों की अधिग्रहित 4200 एकड़ भूमि लौटाने का निर्णयराज्य सरकार द्वारा लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे बिजली के आम उपभोक्ताओं के लिए हों अथवा किसानों, बिजली बिल आधा करने काफैसला भी राज्य शासन ने किया है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लिए किए गए वायदे पूरे किएजाएंगे। चाहे वे कर्मचारी हों या पुलिस के कर्मचारी अथवा पत्रकार साथी हों। इस मौके पर विधायक  भुनेश्वर बघेल ने मुख्यमंत्री को प्रथम डोंगरगढ़आगमन के लिए नगरवासियों की ओर से धन्यवाद दिया। नागरिकों की ओर से  नवाज खान ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके परनगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया, डोंगरगांव विधायक  दलेश्वर साहू, खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, मोहला मानपुर विधायक  इन्द्रशाह मंडावी, जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा वर्मा, पूर्व विधायक  भोलाराम साहू,धनेश पाटिला,गिरिवर जंघेल औरश्रीमती तेजकुंवर नेताम, संभागायुक्त  दिलीप वासनीकर, कलेक्टर  भीम सिंह और पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप सहित बड़ी संख्या मेंनागरिक उपस्थित थे

Read More
मध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

जनता को आभास होगा कि सरकार उसकी सेवा के लिये है- श्री कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि शासन में लापरवाही और सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके प्रति सरकार जीरो टालरेंस

Read More
राज्यराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार हिमाचल को नए शिखर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस मैदान धर्मशाला में एक अभूतपूर्व और विशाल ‘जन आभार रैली’ को सम्बोधित कर वर्तमान राज्य

Read More
राज्यराष्ट्रीयहरियाणा

हरियाणा देश में गन्ने का सर्वाधिक मूल्य देने वाला राज्य बन गया है: मनोहर लाल

चंडीगढ़, – हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कृषि नलकूपों के 2014 से लगभग 44 हजार कृषि नलकूपों के लम्बित

Read More
दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली की 127वी जयन्ती पर उत्तराखंड फिल्म एवं नाट्य संस्थान का भव्य चौथा स्थापना दिवस सम्पन्न

 सी एम पपनै नई दिल्ली,। वीर चंद्रसिंह गढ़वाली की 127वी जयंती पर उत्तराखंड फिल्म एवं नाट्य संस्थान ने अपना चौथा स्थापना

Read More
राज्यराष्ट्रीयहरियाणा

बावल, कोसली और रेवाडी की जनता को नववर्ष के आगमन पर तोहफा दिया मनोहर लाल ने

चण्डीगढ़, – हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने जिला रेवाडी में 553.11 करोड रूपये की दो दर्जन से ज्यादा विकास

Read More
उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

बीबीएमबी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

ऋषिकेश-: टीएचडीसीआईएल द्वारा आयोजित पावर स्‍पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्‍वाधान में 23वीं अंतर केन्‍द्रीय विद्युत क्षेत्र

Read More
राज्यराष्ट्रीयहरियाणा

देश के लोगों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व और उनकी राजनीतिक सूझबूझ पर पूर्ण विश्वास है : जय राम ठाकुर

रोहतक। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राफेल मामले में सुनाया गया निर्णय कांग्रेस के मुंॅह पर एक करारा तमाचा है, जिसने देश

Read More
दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

एयरपोर्ट अथॉरिटी के हजारों कर्मचारी भूख हड़ताल पर

नई दिल्ली,| उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सांसद डॉ. उदित राज ने भूख हड़ताल पर बैठे एयरपोर्ट अथॉरिटी एम्प्लाइज यूनियन के हजारों कर्मचारियों और

Read More
उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

देश की प्रतिष्ठित संस्था पी आर एस आई के वार्षिक अधिवेशन देहरादून में आयोजित

देश की प्रतिष्ठित संस्था पी आर एस आई के वार्षिक अधिवेशन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त महानिदेशक मीडिया एवं

Read More