उत्तराखण्डराज्यराष्ट्रीय

विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

शिवाली
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में व्यापार संघ किशनपुर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता संवाद एवं जन सभा में व्यापारियों की समस्याओं को सुना।

व्यापारियों द्वारा हाई मास्क लाइट एवं बाज़ार में यातायात की समस्या को विधानसभा अध्यक्ष के सम्मुख रखा। मौक़े पर ही विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश कोहली को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिए। व्यापार संघ द्वारा एक स्टेडीयम एवं शौचालय की माँग भी की गई। शौचालय के संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष ने संघ को ज़मीन उपलब्ध कराने की बात कही जिस पर उन्होंने निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। साथ ही स्टेडीयम निर्माण का प्रस्ताव भी शासन में भेजने की बात कही। कार्यक्रम में व्यापार संघ किशनपुर के अध्यक्ष सुनील मोहन थपलियल, उपाध्यक्ष विकास कुकरेती, सौरभ ध्यानी, विनोद पाल, सतीश धूलिया, देशबंधु कुकरेती एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Post:-
Post Views: 26 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *