Uncategorized

दिल्ली में जुटे उत्तराखंड आंदोलनकारी, त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों को सराहा

Amar sandesh दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर के उत्तराखंड आंदोलनकारियों ने आज हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। आंदोलनकारियों ने वंचित राज्य आंदोलनकारियों के लिए पुनः सरकारी आदेश जारी कराने में उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही आंदोलन सम्मान परिषद के सुभाष बर्थवाल के प्रयासों के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बताया गया कि पूर्व में आंदोलनकारियों के साथ हुई बैठक के उपरांत सुभाष बर्थवाल के साथ भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई थी, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक कार्यवाही आगे बढ़ी। उसी क्रम में आज यह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ आंदोलनकारी, रंगकर्मी, पत्रकार तथा समिति के संरक्षक अनिल पंत, प्रधान मनमोहन सिंह, ब्योमेश जुगरान, रविंद्र चौहान, पंचम सिंह रावत, राम सिंह, खुशहाल सिंह बिष्ट, पुष्पा घुघत्याल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *