Amar sandesh नई दिल्ली।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर इस वर्ष 10 जुलाई 2025, गुरुवार को दिल्ली के जय मां भगवती काली देवभूमि दरबार, एल.आई.जी फ्लैट,चित्रकूट नियर अशोक नगर, दिल्ली (C-932 DDA,LIG flat नियर समुदाय भवन नगर, लोनी रोड नई दिल्ली –93 में एक दिव्य और भक्तिमय आध्यात्मिक आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मां भगवती की कृपा और गुरु परंपरा की महिमा को समर्पित होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों के भाग लेने की संभावना है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भोर में मां काली की विशेष आरती से होगी। इसके बाद गुरु पूजन एवं विशेष हवन संपन्न कराया जाएगा, जिसमें सभी भक्तजन अपने आराध्य गुरु को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि आत्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से परिपूर्ण वातावरण भी निर्मित करेगा।
जय मां भगवती काली देवभूमि दरबार, एल.आई.जी फ्लैट,चित्रकूट नियर अशोक नगर, दिल्ली के सेवकों द्वारा जानकारी दी गई कि इस दिन दरबार में संगीतमय भजन संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा मां काली की स्तुति और गुरु वंदना प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।
दरबार से जुड़े भक्तों ने सामूहिक रूप से मन की प्रार्थना मां काली के श्रीचरणों में अर्पित की है कि यह आयोजन सभी के जीवन में ज्ञान, शांति और सद्भाव लेकर आए। भक्तों ने कहा कि
“गुरु का साक्षात्कार ही आत्मा का प्रकाश है, और मां काली की भक्ति से ही शक्ति, रक्षा और उन्नति का मार्ग खुलता है।”
जय मां भगवती काली देवभूमि दरबार, एल.आई.जी फ्लैट,चित्रकूट नियर अशोक नगर, दिल्ली दरबार वर्षों से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक सद्भाव का केंद्र रहा है। गुरु पूर्णिमा के इस विशेष पर्व पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और साधना का संगम बनकर, मां भगवती के भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर देगा।