दिल्ली में 5वां हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंटल नेशनल चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन
Amar sandesh नई दिल्ली,।भारत की स्थापित हॉकी स्टार खिलाड़ी, दिग्गज, प्रतिभाशाली युवा चैंपियन और ऊर्जावान उभरते सितारे दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित 5वां हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंटल नेशनल चैम्पियनशिप 2025 में एक साथ जुटे।
इस प्रतिष्ठित आयोजन का सफल संचालन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हॉकी इंडिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशभर से आई हुई महिला खिलाड़ियों ने अपने कौशल और जज़्बे का प्रदर्शन किया।
ऐसे आयोजन इस तथ्य को दर्शाते हैं कि ऊर्जा क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रम कंपनियाँ (PSUs) न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान दे रही हैं बल्कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
खेलों में दिख रहा यह उत्साह और उमंग उस सकारात्मक वातावरण का प्रतीक है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में निर्मित हुआ है। उनके विज़न और सहायक पारिस्थितिकी तंत्र ने खेलों को नई पहचान और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का आत्मविश्वास प्रदान किया है।
यह जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने एक आधिकारिक अकाउंट पर साझा की।