Post Views: 0
Amar Chand दिल्ली।पिंकसिटी के शिक्षाविद्, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आदित्य नाग को भारतीय सॉफ्ट हॉकी लीग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कर्नाटक राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया (ASHFI) द्वारा की गई है। उनके अनुभव, नेतृत्व और खेलों में सक्रिय योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
आज दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में अमर संदेश कि डॉ. आदित्य नाग से मुलाकात हुई, जहाँ सॉफ्ट हॉकी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने खेल के वर्तमान स्वरूप, इसकी बढ़ती लोकप्रियता और भविष्य की योजनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
सॉफ्ट हॉकी के विस्तार पर डॉ. आदित्य नाग के विचार
डॉ. नाग ने बताया कि देश के कई राज्यों में सॉफ्ट हॉकी के संगठनात्मक ढाँचे तैयार हो चुके हैं, जबकि बाकी राज्यों में तेजी से टीमें गठित की जा रही हैं। उनका कहना है कि युवाओं को अधिक अवसर देने और उन्हें खेल से जोड़ने के लिए सॉफ्ट हॉकी एक उत्कृष्ट माध्यम बनकर उभर रहा है।
उन्होंने बताया कि:इस समय लगभग 19 देशों में सॉफ्ट हॉकी खेला जा रहा है, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है।भारत में भी यह खेल कई राज्यों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और नई-नई टीमों का गठन लगातार जारी है।
आने वाले समय में भारत की टीमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले बड़े मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।
डॉ. आदित्य नाग इस मौके पर कहा कि“भारतीय सॉफ्ट हॉकी लीग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कर्नाटक प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। ASHFI का आभार है कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मेरा उद्देश्य सॉफ्ट हॉकी को देशभर में अधिक युवाओं तक पहुँचाना, स्कूलों-कॉलेजों में इसकी गतिविधियाँ बढ़ाना और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। हम संगठन के साथ मिलकर सॉफ्ट हॉकी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में काम करेंगे।”
डॉ. नाग ने आगे कहा कि आने वाले समय में सॉफ्ट हॉकी लीग को अधिक सुगठित और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए कई नई टीमों का गठन किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह लीग युवा खिलाड़ियों को नई दिशा देगी और भविष्य में भारत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।
Like this:
Like Loading...
Related