दिल्लीराष्ट्रीय

विकसित कृषि संकल्प अभियान का दूसरा चरण : रबी फसलों को नई दिशा देने को तैयार केंद्र सरकार

“किसानों की आय दोगुनी करने और खेती को नई दिशा देने की ओर बढ़ा कदम – शिवराज सिंह चौहान”**

Amar sandesh नई दिल्ली।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। खरीफ फसलों के बाद अब यह महत्वाकांक्षी पहल रबी फसलों को केंद्र में रखकर 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश में चलाई जाएगी। इस अभियान की शुरुआत से पहले 15-16 सितंबर को पूसा, नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 आयोजित होगा, जिसमें देशभर के कृषि मंत्री, वैज्ञानिक, नीति-निर्धारक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

इस बार पहली बार सम्मेलन दो दिवसीय होगा, जिसका उद्देश्य है किसानों तक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और नवीनतम कृषि ज्ञान को प्रभावी ढंग से पहुँचाना। विशेष तौर पर दलहन और तिलहन की पैदावार बढ़ाने, जलवायु सहनशील खेती, प्राकृतिक खेती और कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘लैब टू लैंड’ मंत्र को साकार करने के लिए यह अभियान केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक होगा। पिछले खरीफ अभियान की सफलता से उत्साहित किसान इस बार भी नई उम्मीदों के साथ जुड़ने को तैयार हैं।

यह सम्मेलन और अभियान न केवल रबी 2025-26 की उत्पादन रणनीति तय करेगा, बल्कि किसानों की आय वृद्धि, टिकाऊ कृषि प्रणाली और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की दिशा में भी एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *