उत्तर प्रदेशस्वास्थ्यहमारी संस्कृति

विश्व पर्यावरण दिवस अपने जन्मदिन पर सीएम योगी ने बिल्व का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Amar sandesh लखनऊ, 5 जून।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस-2025 और अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अपने सरकारी आवास पर बिल्व (बेल) का पौधा रोपा। गुरुवार सुबह हुए इस पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के प्रति सभी नागरिकों को जागरूक करने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा:

“माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः। विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, इस पुनीत अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हों।”

कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना व केपी मलिक ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और स्मृति चिह्न भेंट किया।

इसके अलावा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (वन/पर्यावरण) अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक/विभागाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार) पीपी सिंह, तथा लखनऊ की मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *