केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणी के पुरस्कारों में 05 राज्यों व 15 जिलों को पुरस्कृत किया गया—तोमर
दिल्ली।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में पुसा मे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला को प्रदान किया गया पुरस्कार केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से हरियाणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने ग्रहण किया।इस पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि कृषि क्षेत्र के विकास व किसान कल्याण की दिशा में विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यान्वयन में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के सफल कार्यान्वयन के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणी के पुरस्कारों में 05 राज्यों व 15 जिलों को पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा राज्यों व जिलों को पुरस्कृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि लाभपात्र किसानों के आधार प्रमाणीकरण कार्य में 97 प्रतिशत उपलब्धि व आधार आधारित भुगतान कार्य में 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए कर्नाटक राज्य,प्रत्यक्ष प्रमाणिकरण कार्य में 99 प्रतिशत तक व शिकायत निवारण में 60 प्रतिशत तक उपलब्धि के लिए महाराष्ट्र राज्य तथा दिसंबर 2018 से मार्च 2019 के दौरान 01 करोड़ 53 लाख किसानों के पंजीकरण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया गया।