उत्तराखण्डराष्ट्रीय

राज्य सभा सांसद ने की नीलकंठ महादेव में पुंजा अर्चना

 

शिवाली कोटद्वार। राज्यसभा सांसद डॉ० कल्पना सैनी नें जनपद भ्रमण के दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करने के बाद नीलकंठ महादेव मन्दिर के पैदल मार्ग पर टाईल लगाने सम्बन्धी कार्य का शिलान्यास कर क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी सुविधओं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होने कहा कि शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए सांसद निधि से 20 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जायेगी। उन्होने निर्माणदायी संस्था लोनिवि दुगड्डा को निर्देश दिये कि कांवड यात्रा 2023 से पुर्व सुदृढ़िकरण का कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होने कहा कि नीलकंठ महादेव मन्दिर देश-विदेश के भक्तों की आस्था का केन्द्र होने के कारण यहां सुविधाओं का दुरुस्थ होना आवश्यक है। उन्होने कहा कि शिवरात्रि में नीलकंठ क्षेत्र में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियां सराहनीय रहीं।

Share This Post:-
Post Views: 13 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *