मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर है हरियाणा : बिप्लब देब
हरियाणा के मुख्यमंत्री और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री के बीच हुई राजनीतिक विषयों पर चर्चा
नई दिल्ली, 5 मई। हरियाणा के कर्मशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर भाजपा के कद्दावर नेता, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की। यह मुलाकात श्री देब के निवास पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटे तक राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। बिप्लब देब के निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसद बिप्लब देब का पटका पहनाकर और बुके देकर उनका सम्मान किया, तो वहीं श्री देब ने भी अपने आवास पर पहुंचने पर सीएम सैनी का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। बिप्लब देब ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिठाई भी खिलाई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिप्लब कुमार देब के बीच करीब आधा घंटा राजनीतिक विषयों पर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद बिप्लब देब ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर है। देश के कद्दावर नेताओं और भाजपा के रणनीतिकार नेताओं में सुमार बिप्लब देब ने कहा कि नायब सैनी कर्मशील व्यक्तित्व के धनी है और वे हरियाणा की जनता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। बिप्लब देब ने नायब सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा के दुलारें हैं और प्रदेश की जनता भी नायब सरकार के कार्यों से खुश
हैं।