राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण का लिया संकल्प

नेशनल चाइल्ड एंड वूमेन डवलपमेंट चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आज ट्रस्ट के रोहिणी सेक्टर-36 स्थित मुख्यालय बरवाला में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद् दयानंद वत्स के सान्निध्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद् दयानंद वत्स ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण का संकल्प लिया और देशवासियों से आग्रह किया कि वे हर स्थिति में महिलाओं का सम्मान करें। सभी लोग बालिकाओं के जन्म के समय भी उत्सव मनाएं। बालिकाओं को शिक्षित, सक्षम, सशक्त और समर्थ बनाने पर बल दें । माता-पिता विवाह में लाखों रुपये दहेज में देने की बजाय बेटियों को उच्च शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान दें। वत्स ने कहा कि जब तक महिलाओंं का आर्थिक सशक्तिकरण नहीं होगा तब तक महिलाओं के सशक्तिकरण का सपना पूरा नहीं होगा। श्री वत्स ने कहा कि उनका ट्रस्ट 1985 से महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति गत दिवस कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं के कल्याणकारी कामों में योगदान देने के लिए सौ महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *