दिल्लीराष्ट्रीय

विधायक अभय वर्मा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक नियुक्त

नई दिल्ली 18 मार्च : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिती में दिल्ली भाजपा के विधायक दल की बैठक आज दिल्ली विधानसभा परिसर में सम्पन्न हुई।

 

बैठक में विधानसभा दल की गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्य सचेतक की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई और सभी विधायकों ने निर्णय बैठक में उपस्थित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा पर छोड़ दिया।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा दल की अध्यक्ष एवं मुख्य मंत्री से चर्चा कर लक्ष्मी नगर से दूसरी बार विधायक चुने गये श्री अभय वर्मा को विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

 

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की विधायक श्री अभय वर्मा दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल का एक पहचाना हुआ चेहरा हैं और उनके पास विधायक होने के अनुभव के साथ ही कानून की समझ भी है अतः हम उम्मीद करते हैं की वह कुशलतापूर्वक मुख्य सचेतक का दायित्व निर्वहण कर सकेंगे।

 

श्री अभय वर्मा वर्तमान में 2021 से दिल्ली भाजपा के मुख्य प्रवक्ता हैं।

 

श्री अभय वर्मा प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष के आलावा चार कार्यकाल दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

 

श्री अभय वर्मा विद्यार्थिकाल से भाजपा विचार परिवार से जुड़े रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की ला फैकल्टी छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। दिल्ली बार एसोसिएशन के दो बार सदस्य भी चुने गये और एक बार अवैतनिक सचिव रहे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *