दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली सुहानी करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

Amar chand नई दिल्लीः ।राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार की सुबह मौसम ने एक रोमांचक मोड़ लिया। तेज हवाओं, गर्जना और रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश ने न सिर्फ मौसम को सुहाना बना दिया, बल्कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से भी लोगों को बड़ी राहत दी है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा पहले ही गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी के तहत येलो अलर्ट जारी किया गया था, जो आज के मौसम परिवर्तन को देखते हुए सटीक साबित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों में तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया।

राजधानी में आज तापमान में गिरावट आयेगी, जिससे नागरिकों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली की यह बदलती फिजा न सिर्फ राहत भरी है, बल्कि आने वाले दिनों के लिए एक सुंदर संकेत भी देती है कि गर्मी के मौसम में भी प्रकृति सुकून देने में सक्षम है।

 

 

Share This Post:-
Post Views: 26 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *