Tuesday, November 17, 2026
Latest:
दिल्लीराष्ट्रीय

देश के विकास का इंजन बनेंगी वंदे भारत: राज्यपाल

नई दिल्ली।बिहार और झारखंड के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार खत्म हो गया है.बिहार और झारखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उदघाटन से ही दोनों राज्यों के यात्रियों को बड़ी सौगात मिली। वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करने के लिए रांची स्टेशन पर राज्यपाल राधाकृष्णन भी मौजूद थे। ट्रेन जैसे ही खुली, खुशी से झूम रहे लोगों ने वंदे मातरम् के घोष से स्टेशन को गुंजायमान कर दिया। आज के कार्यक्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मौजूद थे। जबकि केंद्रीय मंत्री केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा अन्य अधिकारी-नेता उपस्थित थे।इस मौके पर राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन भारत की प्रौद्योगिकी के उन्नयन में मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें देश के विकास का इंजन बनेंगी। आज जिस प्रकार पांच वंदे भारत ट्रेनें एक साथ देश के विभिन्न भागों में चलायी गयी हैं यह देश की आधारभूत संरचना में तेजी से हो रहे विकास का द्योतक है।इस मौके पर राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन भारत की प्रौद्योगिकी के उन्नयन में मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें देश के विकास का इंजन बनेंगी। आज जिस प्रकार पांच वंदे भारत ट्रेनें एक साथ देश के विभिन्न भागों में चलायी गयी हैं यह देश की आधारभूत संरचना में तेजी से हो रहे विकास का द्योतक है।वंदे भारत ट्रेन की समय-सारणी के अनुसार यह पटना से सुबह सात बजे प्रस्थान करेगी। फिर उसका गया आगमन 08.25 बजे, प्रस्थान 08.35 बजे और कोडरमा आगमन 09.35 बजे- प्रस्थान 09.37 बजे है। वहीं हजारीबाग टाउन आगमन 10.33 बजे- प्रस्थान 10.35 बजे, बरकाकाना आगमन 11.35 बजे- प्रस्थान 11.40 बजे है। जबकि मेसरा आगमन 12.20 बजे-प्रस्थान 12.22 बजे एवं रांची आगमन दोपहर एक बजे होगा।इसी तरह ट्रेन संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 28 जून से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़कर) रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची से प्रस्थान शाम 4.15 बजे, मेसरा आगमन शाम 4.35 बजे-प्रस्थान 4.37 बजे और बरकाकाना आगमन शाम 5.30 बजे और प्रस्थान 5.35 बजे है। हजारीबाग टाउन आगमन शाम 6.30 बजे, प्रस्थान 6.32 बजे है। कोडरमा आगमन शाम 7.30 बजे-प्रस्थान 7.32 बजे, गया आगमन रात्रि 8.45 बजे-प्रस्थान 8.55 बजे एवं पटना आगमन रात्रि 10.05 बजे होगा।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =