विज्ञान का प्रयोग मानवता की सेवा के लिए करें- सत्यपाल जैन
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट के सबसे वरिष्ठ सदस्य श्री सत्यपाल जैन ने कहा कि विज्ञान का इस्तेमाल मानवता के विकास और सेवा के लिए किया जाना चाहिए न की इस के विनाश के लिए! श्री जैन गत दिवस पंजाब विश्वविद्यालय में इंजीनियर और इंजीनियरिंग से जुड़े विशेषज्ञों की दो दिवसीय कांफ्रेंस के समारोह में मुख्य अतिथि के नाते संबोधित कर रहे थे|
श्री जैन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विज्ञान में भारी उन्नति की है तथा नए नए अविष्कार किए हैं लेकिन इनका प्रयोग कैसे किया जाए यह मानव के मस्तिष्क पर निर्भर करता है! उन्होंने कहा कि रूस विज्ञान का प्रयोग लोगों पर बम बरसाने में कर रहा है जबकि यूक्रेन उसी विज्ञान का इस्तेमाल अपने निर्दोष लोगों को उन बमों से बचाने के लिए कर रहा है
कांफ्रेंस के आयोजक प्रोफेसर प्रवीण गोयल और प्रोफेसर शंकर सहगल ने कहा कि वह भविष्य में भी ऐसे समारोह आयोजित करते रहेंगे! इस कॉन्फ्रेंस में 34 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च प्रोफेसर सुधीर कुमार रजिस्ट्रार श्री विक्रम नैयर, प्रोफेसर प्रवीण गोयल एवं प्रोफेसर शंकर गया है सहगल भी उपस्थित थे|

