तीरथ सिंह रावत: सादगी, संवेदनशीलता और जनसेवा का पर्याय
अमर चंद्र
अमर चंद्र
तीरथ सिंह रावत का व्यक्तित्व जितना सादा है, उतना ही प्रभावशाली भी। वे उन नेताओं में से हैं जो बड़े मंचों से ज्यादा लोगों के बीच बैठकर संवाद करना पसंद करते हैं। उनकी भाषा में मिठास और व्यवहार में अपनापन साफ झलकता है। यही कारण है कि वे हर वर्ग युवा, बुजुर्ग, किसान और कर्मचारी के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं।