दिल्लीबिहारमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

बिहार की जनता को राहुल गांधी का संदेश- वोट चोरी रोकना ही लोकतंत्र की असली जीत

*“इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर चुनाव आयोग की होगी जवाबदेही: -राहुल गांधी”**

Amar sandesh दिल्ली/पटना।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार से “वोटर अधिकार यात्रा” की शुरुआत की। इस यात्रा का उद्देश्य मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक जैसे राज्यों में मतदाता सूची में गड़बड़ी कर चुनावों में धांधली की गई। उनके अनुसार, कई स्थानों पर डुप्लीकेट वोटर बनाए गए, गलत पते पर नाम दर्ज किए गए और बड़ी संख्या में फर्जी वोट शामिल किए गए।

राहुल गांधी ने कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत देने के बावजूद जांच नहीं की गई और आयोग ने उनसे एफिडेविट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने इसे आयोग की जिम्मेदारी से बचने का प्रयास बताया।

सभा में राहुल गांधी ने बिहार की जनता से अपील की कि राज्य में किसी भी स्थिति में वोट चोरी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वोट चोरी केवल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं होती, बल्कि इससे युवाओं का रोजगार और भविष्य प्रभावित होता है।

सभा में राहुल गांधी ने संविधान की प्रति भी दिखाई और कहा कि वोट चोरी करना संविधान और लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो चुनाव आयोग की जवाबदेही तय की जाएगी।

राहुल गांधी ने सभा में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि बिहार की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी रहेगी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *