सरकार का लाँकडाउन छोटे व्यापारियों ओर असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण था -राहुल गाँधी
नई दिल्ली।कोरोना के नाम पर जो किया वो असंगठित क्षेत्र पर तीसरा आक्रमण, तीसरा वार था। भारतीय कांग्रेस कमेटी केपूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा की गरीब लोग स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस के लोग रोज कमाते हैं और रोज खाते हैं। जब आपने, बिना कोई नोटिस लॉकडाउन किया, आपने इनके ऊपर आक्रमण किया|
प्रधानमंत्री जी ने कहा 21 दिन की लड़ाई होगी, असंगठित क्षेत्र के रीढ़ की हड्डी 21 दिन में ही टूट गई।
लॉकडाउन के बाद खुलने का समय आया, आप देखिए कांग्रेस पार्टी ने एक बार नहीं अनेक बार सरकार से कहा, गरीबों की मदद करनी ही पड़ेगीन्याय योजना जैसी एक योजना लागू करनी पड़ेगी, बैंक के
अकाउंट में सीधा पैसा डालना पड़ेगा। नहीं किया,
हमने कहा स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस के लिए, आप एक पैकज तैयार कीजिए, उनको बचानेकी जरूरत है। बिना इस पैसे के ये नहीं बचेंगे, सरकार ने कुछ नहीं किया, उल्टा सरकार ने सबसे अमीर पंद्रह-बीस लोगों का लाखों करोड़ों रुपए टैक्स माफ किया गया।
उन्होंने सरकार पर वीडियो जारी कर तीखे है सवाल पूछे लॉकडाउन कोरोना पर आक्रमण नहीं था। लॉकडाउन हिंदुस्तान के गरीबों पर आक्रमण था। हमारे युवाओं के भविष्य पर आक्रमण था।
लॉकडाउन मजदूर, किसान और छोटे व्यापारियों पर आक्रमण था। हमारी असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण था।
हमें इस बात को समझना होगा,
इस आक्रमण के खिलाफ हम सबको खड़ा होना होगा।