उत्तराखण्डदिल्ली

“पहाड़ की बेटी बनेगी IPS! ‘कंडाली’ फिल्म में दिखेगा महिला शक्ति का असली रूप”

Amar sandesh नई दिल्ली ।उत्तराखंड की संस्कृति, संघर्ष और महिला सशक्तिकरण को समर्पित गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’ का आधिकारिक पोस्टर आज नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार, निर्माता-निर्देशक और कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

 मंच पर दिखा अनुभव और प्रतिष्ठा का संगम

पोस्टर विमोचन समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेनिर्देशक एवं लेखक शिव नारायण सिंह रावत,निर्माता वीरेंद्र सिंह पटवाल,सह-निर्माता एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) राजेश भंडारी,वरिष्ठ पत्रकार एवं आज तक के एग्जीक्यूटिव एडिटर मंजीत नेगी,ओर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और कई गणमान्य अतिथिकार्यक्रम के दौरान फिल्म की थीम, उद्देश्य और सामाजिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

फिल्म ‘कंडाली’ एक ग्रामीण परिवेश की लड़की की कहानी है, जो विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए अपने सपनों को साकार करती है और अंततः आईपीएस अधिकारी बनती है।

फिल्म में उठाए गए प्रमुख मुद्दे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता,शिक्षा का महत्व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष,पर्यावरण संरक्षण और अवैध गतिविधियों का विरोव।

अनुभवी निर्देशन, मजबूत प्रस्तुति

निर्देशक शिव नारायण सिंह रावत को फिल्म इंडस्ट्री में 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गढ़वाली फिल्म ‘जगवाल’ से की थी और बाद में ‘राजू बजरंगी’ (2015) व चर्चित गढ़वाली फिल्म ‘बौल्या काका’ का निर्देशन कओषधीय फिल्म का शीर्षक ‘कंडाली’ एक औषधीय पौधे से प्रेरित है, जो कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रहता है।यह नाम उत्तराखंड की महिलाओं की मजबूती, सहनशीलता और जुझारूपन को दर्शाता है।

फिल्म की शूटिंग अगले महीने उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के प्राकृतिक और खूबसूरत लोकेशनों पर शुरू होगी।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म जल्द ही उत्तराखंड, दिल्ली और एनसीआर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

क्षेत्रीय सिनेमा को मिलेगा नया आयाम

‘कंडाली’ न केवल मनोरंजन का माध्यम होगी, बल्कि यह समाज में जागरूकता“पहाड़ की बेटी बनेगी IPS! ‘कंडाली’ फिल्म में दिखेगा महिला शक्ति का असली रूप” फैलाने और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रयास भी करेगी।

Share This Post:-
Post Views: 72 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *