राज्यराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

सुरेंद्र शर्मा ‘शिव’ के काव्य संग्रह ‘रंग इश्क के’ का लोकार्पण

शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवा कवि सुरेंद्र शर्मा ‘शिव’ के काव्य संग्रह “रंग इश्क के” का लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री नंदलाल शर्मा और निदेशक कार्मिक श्रीमती गीता कपूर ने किया। इस काव्य संग्रह में सुरेंद्र शर्मा ‘शिव’ ने प्रेम भाव से परिपूर्ण 70 कविताएं संग्रहित की हैं। यह काव्य संग्रह अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। सुरेंद्र शर्मा “शिव” शिमला जिला की कोटखाई तहसील के देवगढ़ क्षेत्र से संबंध रखते है।

Share This Post:-
Post Views: 103 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *