महाराष्ट्रराष्ट्रीय

उत्तराखंड चैलेंजर्स कप-10: डेयरी टेक हिमालयन का दमदार कब्जा, महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक एंट्री से बढ़ा रोमांच

अमर संदेश नवी मुम्बई।रायगढ़ भवन स्थित CIDCO क्रिकेट ग्राउंड रविवार को क्रिकेट के रोमांच, उत्साह और सामाजिक सरोकारों का साक्षी बना, जब बुरांश यूथ यूनाइटेड द्वारा आयोजित उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन-10 का भव्य फाइनल खेला गया। पुरुष, महिला और सेलिब्रिटी वर्ग के मुकाबलों ने न सिर्फ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि यह टूर्नामेंट अब प्रवासी पहाड़ी समाज की पहचान बनता जा रहा है।

फाइनल में एकतरफा रहा मुकाबला, डेयरी टेक हिमालयन चैंपियन

पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में Dairy Tech Himalayan, Pune ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Pahadi Avengers को एकतरफा अंदाज में हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला पहाड़ी अवेंजर्स पर भारी पड़ा। डेयरी टेक हिमालयन के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 20 ओवर में 166 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहाड़ी अवेंजर्स टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अंततः पूरी टीम 100 रन से पहले सिमट गई, जिससे मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया।
ऋषि बिष्ट ने टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते हुए मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज तीनों खिताब अपने नाम किए‌प्रीतम सिंह को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
पंकज रावत ने सर्वश्रेष्ठ फील्डर का सम्मान हासिल किया।
इस सीजन की सबसे बड़ी खासियत रही महिला क्रिकेट फाइनल, जिसने टूर्नामेंट को नई दिशा दी। Nanda Devi XI, Airoli ने शानदार खेल दिखाते हुए Gad Kumaon Parvatiya Samaj XI को हराकर इतिहास रच दिया।
5 ओवर के इस मुकाबले में नंदा देवी XI ने 67 रन बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया और जीत हासिल की।
चेतना बिष्ट को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विमेन ऑफ द सीरीज चुना गया।
महिला खिलाड़ियों की भागीदारी ने साफ संकेत दिया कि अब यह टूर्नामेंट केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समावेशी खेल संस्कृति का प्रतीक बन रहा है।
टूर्नामेंट के समापन पर खेले गए PPS XI बनाम Burans XI चैरिटी मैच ने दर्शकों का खासा ध्यान खींचा। Burans XI ने जीत दर्ज की, लेकिन असली जीत उस सामाजिक उद्देश्य की रही जिसके लिए यह मैच आयोजित किया गया।
इस मैच से जुटाई गई राशि को शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंद वर्गों की मदद में लगाया जाएगा—जो इस आयोजन को एक नई ऊंचाई देता है।
महापौर सुजाता सूरज पाटिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बुरांश यूथ यूनाइटेड ने सभी प्रायोजकों गामी ग्रुप, ट्राइडेंट लॉजिस्टिक्स, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, पहाड़ी प्रवासी समाज, CEAT Tyres, शक्ति फाउंडेशन, अनमोल बिल्डर्स और प्यारी पहाड़न सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *