भाजपा संगठन प्रमुख बी.एल. संतोष की मौजूदगी में प्रदेश कार्यशाला, 2027 में हैट्रिक पर फोकस
दुष्यंत गौतम समेत शीर्ष नेतृत्व रहा मौजूद
Amar sandesh देहरादून। राजधानी के कुआंवाला स्थित एक निजी संस्थान में भाजपा की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें संगठन प्रमुख और राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और 2027 में पार्टी के मिशन हैट्रिक को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित पार्टी के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा 2027 के मिशन हैट्रिक की रणनीति और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर केंद्रित रहा।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यशाला में बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ को मजबूत बनाने, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नई जनप्रतिनिधियों की टीम को खड़ा करने तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर गहन मंथन किया गया।
प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान ने बताया कि राजधानी के कुआंवाला के एक निजी संस्थान में पार्टी की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया। एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का मुख्य एजेंडा 2027 में मिशन हैट्रिक और संगठन के बूथ स्तर तक मजबूती पर फोकस किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कार्यशाला में सभी बूथों तक पार्टी को और अधिक मजबूत करने, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक नई जनप्रतिनिधियों की बड़ी टीम का बूथों पर उपयोग करने, संगठन के कार्यक्रमों से सरकार की उपलब्धियों को अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने, संगठन का बूथ स्तर तक सभी प्रकोष्ठों और मोर्चों की इकाईयों का गठन करने का विषय प्रमुख रहा।