विनसर महादेव धाम : विकास को लेकर सार्थक चर्चा ,गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने क्षेत्रीय विकास और आपदा राहत में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
Amar sandesh दिल्ली। दूधातोली बिनसर चौथान चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली चौथान विकास समिति के प्रतिनिधियों ने विनसर महादेव चौथान के पुजारी व क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी उनके निवास पर भेंट की। पट्टी चौथान क्षेत्र से आए प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष राजे सिंह भूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह नेगी पुजारी श्याम सिंह बेलवाल एवं बसंत शामिल थे इस दौरान तीर्थाटन को और भव्य एवं सुविधाजनक बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
क्षेत्र में आई हालिया आपदा को लेकर भी बरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी उदय ममगाईं “राठी” की माननीय सांसद अनिल बलूनी से वार्ता हुई। उन्होंने आत्मीयता से सबकी बातें सुनीं और कहा—“विस्तृत जानकारी लेकर आइए, सब ठीक होगा।” उनकी यह स्पष्टवादिता और सहज संवाद शैली सभी को बेहद प्रभावित कर गई।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौथान विकास समिति के संरक्षक एवं पूर्व आयकर अधिकारी बासबानन्द ढोंढियाल जी ने भी समाज व विकास को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कई बार समाज व्यक्ति की दूरदृष्टि को समझ नहीं पाता, जबकि वही सोच आगे चलकर परिवर्तन का आधार बनती है।
वीर चंद सिंह गढ़वाली चौथान विकास समिति का नेतृत्व समिति के संस्थापक सदस्य एवं उपसंरक्षक हरिदत्त मंमगाई की और से की गई जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी शामिल हुए सांसद अनिल बलूनी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। यह जानकारी अमर संदेश को भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उदय ममगाई राठी द्वारा दी गई।