Post Views: 0
सी एम पपनै
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा देने वाले सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान द्वारा 31 मार्च को विद्या मंदिर प्रांगण में शिक्षारत विद्यार्थियों का परीक्षाफल वितरण तथा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन मुख्य अतिथि डॉ. शिवांगी दीक्षित, विशिष्ट अतिथि विष्णु दत्त पंत, प्रकाश चंद्र पांडे व चंद्र मोहन पपनै तथा स्कूल प्रबंधन अध्यक्ष भगवत सिंह नेगी, मुख्य अविभावक जगदीश पांडे, कस्बे के आमंत्रित प्रबुद्ध जनों व शिक्षारत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की बड़ी संख्या में प्रभावी उपस्थित के मध्य अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
आयोजित कार्यक्रम का श्री गणेश मंचासीन मुख्य व विशिष्ट अतिथियों व स्कूल प्रधानाचार्य के कर कमलों दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘मां शारदे नृत्य बंदना’ व मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक तथा देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाने वाली ‘भारत माता वंदना’ तथा मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों के स्वागत हेतु स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य हरीश सिंह मेहता द्वारा मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह स-सम्मान प्रदान कर तथा उपस्थित प्रबुद्ध जनों व अभिभावकों का स्वागत अभिनंदन कर किया गया। मंच संचालिका द्वारा मंचासीन मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों का स-विस्तार परिचय दिया गया।
वर्ष 1989 भतरौंजखान में स्थापित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के गौरवशाली इतिहास,
छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों व विद्या मंदिर से जुड़े आचार्यों द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु दी जा रही शिक्षा व मिली उपलब्धियों पर प्रधानाचार्य हरीश सिंह मेहता द्वारा सारगर्भित प्रकाश डाला गया। मंचासीन मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों व उपस्थित अभिभावकों में प्रमुख वीरेंद्र रावत खुल्बे, भुवन पपनै, तनूजा राणा, उषा नैनवाल, सोनिया पांडे, भावना अधिकारी, मोनिका अधिकारी, नवीन पडलिया, गणेश पडलिया, महेश नैनवाल, हरीश गोस्वामी इत्यादि इत्यादि के कर कमलों नर्सरी से कक्षा आठ तक के शिक्षा व अन्य अनेकों विधाओं व गतिविधियों में शीर्ष स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्मृति चिन्ह, वार्षिक अंक प्रमाण पत्र व अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।
आयोजन के इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया, परीक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को बधाई दी गई, विद्यार्थी जीवन में सदा अव्वल रहने व अंचल व राष्ट्र की समृद्ध पारंपरिक सांस्कृतिक व शैक्षिक परंपराओं के संरक्षणव संवर्धन की सीख दी गई, विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 
आयोजित कार्यक्रम के इस पावन अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकों आंचलिक बोली-भाषा के गीतों में प्रभावशाली नृत्य व नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित प्रबुद्ध जनों व अभिवावकों को प्रभावित किया, तालियों की गड़गड़ाहट करने को मजबूर किया। आयोजित वार्षिकोत्सव को अति प्रभावशाली व यादगार बनाया।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रधानाचार्य हरीश सिंह मेहता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पधारे मुख्य व विशिष्ठ अतिथियों, विद्या मंदिर से जुड़ी आचार्या रजनी पंत, इंदू पंत, प्रमोद कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट गिरीश, हंसी गोस्वामी, सुनीता बेलवाल, मीना नैनवाल, कृष्णा जोशी तथा सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों व अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थित के प्रति आभार व्यक्त कर आयोजन समाप्ति की घोषणा की गई।
Like this:
Like Loading...
Related