राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर, बोले– “वोट चोरी के सबूत अब ब्लैक एंड व्हाइट में
हरचंदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
Amar sandesh लखनऊ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को रायबरेली दौरे पर पहुंचे। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर चुनाव में वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि पहले शक होता था, लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के बाद वोट चोरी के ब्लैक एंड व्हाइट सबूत सामने आ गए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं और हम सब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
इससे पहले राहुल गांधी का लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्वागत किया। रायबरेली पहुंचते समय बछरावां कस्बे में कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया।