कारोबारदिल्लीराष्ट्रीय

पीएनबी ने हॉकी सितारों अभिषेक और सुखजीत सिंह को किया सम्मानित

सीएमडी अशोक चंद्र ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियों पर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Amar sandesh नई दिल्ली।पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय हॉकी खिलाड़ियों और ओलंपियन अभिषेक व सुखजीत सिंह को सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में भारतीय टीम की एशिया कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अभिषेक को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी मिला।

यह सम्मान समारोह पीएनबी कॉर्पोरेट कार्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जहाँ बैंक के सीएमडी एवं एमडी अशोक चंद्र ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कर्मचारियों और खिलाड़ियों के बीच एक इंटरैक्टिव सत्र भी हुआ।

अभिषेक और सुखजीत न केवल भारतीय हॉकी टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं बल्कि पीएनबी हॉकी टीम के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। बैंक लंबे समय से हॉकी को बढ़ावा देने के लिए एक अकादमी चलाता है, जिसने कई प्रतिभाओं को तराशा है।

सीएमडी  पीएनबी अशोक चंद्र ने कहा कि पीएनबी को अपने खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व है। उन्होंने कहा, “अभिषेक और सुखजीत की मेहनत और जज़्बे ने भारतीय हॉकी का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि न केवल खेल जगत बल्कि पूरे पीएनबी परिवार के लिए गौरव का विषय है। पीएनबी खेलों और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।”

दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय हॉकी का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल है। एशिया कप 2025 में उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *