Uncategorized

महिलाओं के सशक्तिकरण में अग्रणी एनटीपीसी को राष्ट्रीय सम्मान, ‘बेस्ट ऑर्गनाइजेशंस फॉर वूमेन 2026’ से सम्मानित किया गया

Amar sandesh दिल्ली/मुंबई। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी को महिलाओं के लिए उत्कृष्ट कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिष्ठित ‘बेस्ट ऑर्गनाइजेशंस फॉर वूमेन 2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ईटी एज द्वारा आयोजित 6वें ‘बेस्ट ऑर्गनाइजेशंस फॉर वूमेन कॉन्क्लेव’ में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में एनटीपीसी की ओर से कार्यकारी निदेशक (स्ट्रैटेजिक एचआर एवं टैलेंट मैनेजमेंट) रचना सिंह भल तथा महाप्रबंधक (एचआर), डब्ल्यूआर-1 मुख्यालय वंदना चतुर्वेदी ने यह सम्मान ग्रहण किया।
यह सम्मान एनटीपीसी की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत कंपनी एक समावेशी, प्रगतिशील और समान अवसरों वाला कार्यस्थल विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, नेतृत्व के अवसरों को सशक्त बनाने और निष्पक्ष कार्यसंस्कृति को संस्थागत मूल्यों में शामिल करने के माध्यम से एनटीपीसी महिलाओं को आगे बढ़ने, नेतृत्व करने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
एनटीपीसी का यह सम्मान न केवल संगठन की कार्यसंस्कृति की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि कॉर्पोरेट क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *