Post Views: 0
Amar sandesh देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार जनगणना को आसान और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 10 अप्रैल से राज्य में ऑनलाइन स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अब आम लोग खुद अपने घर बैठे जनगणना का फॉर्म भर सकेंगे, जिससे समय भी बचेगा और प्रक्रिया भी सरल होगी।
कैसे करें स्व-गणना?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाएं,अपने राज्य का चयन करें,परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करे, ओटीपी के जरिए सत्यापन करें,एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक परिवार का रजिस्ट्रेशन होगा एक बार दर्ज किया गया नाम और भाषा बाद में बदली नहीं जा सकेगी।
मैप पर खुद मार्क करना होगा अपना घर
इस बार जनगणना की सबसे खास बात है इंटरएक्टिव मैपिंग
स्क्रीन पर दिख रहे लाल निशान (मार्कर) को खींचकर अपने घर की सही लोकेशन पर रखें
सही लोकेशन देने से बाद में जांच आसान होगी
विशेषज्ञों की सलाह: यह काम मोबाइल के बजाय लैपटॉप या डेस्कटॉप से करें, ताकि लोकेशन सटीक बैठे
मिलेगा खास 11 अंकों का SE ID
पूरी जानकारी भरने के बाद सिस्टम एक 11 अंकों की यूनिक आईडी (SE ID) देगा
यह आईडी “H” अक्षर से शुरू होगी
SMS और ईमेल के जरिए भी आपको भेज दी जाएगी
जब घर आए जनगणना अधिकारी
अधिकारी को बस अपनी SE ID दिखाएं
अगर आईडी मिल गई तो दोबारा सवाल-जवाब नहीं होंगे
अगर मेल नहीं हुआ, तो अधिकारी फिर से जानकारी ले सकता है।
फॉर्म भरते समय पूरी जानकारी ध्यान से भरें
सबमिट करने के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा
चाहें तो पहले ड्राफ्ट में सेव करके बाद में चेक कर सकते हैं।
सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस नई डिजिटल सुविधा का उपयोग करें, ताकि जनगणना की प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और आसान बन सके।
अब जनगणना के लिए लंबी पूछताछ से बचना है तो 10 अप्रैल से खुद ऑनलाइन फॉर्म भरें और अपनी SE ID सुरक्षित रखें।
Like this:
Like Loading...
Related