मध्य प्रदेशराष्ट्रीय

“भारत की बिजली का सबसे बड़ा सहारा! NCL ने रचा इतिहास”

सिंगरौली की नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का कमाल, लगातार 10वें साल पूरा किया वार्षिक लक्ष्य

Amar sandesh सिंगरौली। कोयला उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 140 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य को तय समय से पहले, 30 मार्च 2026 (पहली पाली के बाद) ही पूरा कर लिया। यह उपलब्धि कंपनी के शानदार प्रदर्शन और मजबूत प्रबंधन की झलक पेश करती है।

देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाने वाली NCL ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि घरेलू कोयला ही भारत के बिजली क्षेत्र की रीढ़ है।

कंपनी की 10 अत्याधुनिक मशीनीकृत ओपन कास्ट खदानों से लगातार बढ़ते उत्पादन ने ताप विद्युत संयंत्रों को निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित की है।

ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा योगदान,NCL का यह रिकॉर्ड उत्पादन:

देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करता है,बिजली उत्पादन को स्थिर और निरंतर बनाए रखता है,आयातित कोयले पर निर्भरता कम करने में मदद करता है।

 वर्तमान समय में जब ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में NCL का यह प्रदर्शन देश के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

NCL ने पिछले एक दशक से हर साल अपने उत्पादन लक्ष्य को पूरा किया है, जो कंपनी की,बेहतर योजना,तकनीकी दक्षता,और मजबूत टीमवर्कका परिणाम है।

इस उपलब्धि पर NCL प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों, इंजीनियरों और सभी हितधारकों के समर्पण, मेहनत और सहयोग की सराहना की है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *