अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में शार्क देशों का मीडिया कॉन्क्लेव हुआ आयोजित

दिल्ली। श्यामलाल कॉलेज (सांध्य),दिल्ली विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और सार्क जर्नलिस्ट फोरम, इंडिया चैप्टर के संयुक्त तत्त्वावधान में “मीडिया कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया। जिसका विषय ” दक्षिण एशिया में सुरक्षा और विकास: मीडिया और पत्रकारिता के नज़रिए से एक अवलोकन” था।

Oplus_16908288

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए ,अपने स्वागत वक्तव्य में कहा कि दक्षिण एशिया में लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए शांति और विकास के साथ क्षेत्रीय सहयोग बहुत जरूरी है। इस सहयोग को बनाए रखने में मीडिया की महती भूमिका है। ऐसे आयोजनों से दूसरे देशों की संस्कृति को भी जानने – समझने का अवसर मिलता है।

oplus_288

सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अध्यक्ष राजू लामा ने शार्क देशों के अंतर्राष्ट्रीय महत्व, दक्षिण एशिया की स्थिति,राष्ट्रीय सुरक्षा आदि के संदर्भ में भारतीय मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की संयोजिका प्रो.स्मिता मिश्रा ने दक्षिण एशियाई देशों की सुरक्षा चुनौतियों के साथ-साथ मानव सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में हुए इस सार्थक प्रयास के लिए कॉलेज के प्राचार्य की प्रशंसा की।

सार्क जर्नलिस्ट फ़ोरम ने कॉलेज के प्रो. नचिकेता सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

एस.जे.एफ इंडिया चैप्टर के समन्वयक डॉ. अनिरुद्ध सुधांशु ने रामनाथ विद्रोही जी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखवाया तथा शार्क के मूल उद्देश्यों को अपनाने का आग्रह किया।

 कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए इस कार्यक्रम के विषय और उससे जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला।

आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए शार्क देशों से आए गणमान्य अतिथियों,टीचिंग,नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कार्यक्रम की सफलता में सभी के सहयोग की सराहना भी की।

इस कार्यक्रम में शार्क देशों से आए गणमान्य अतिथियों में मो.अब्दुर रहमान, महासचिव,एस.जे.एफ इंटरनेशनल, राहुल सामंथा,अध्यक्ष, एस.जे.एफ श्रीलंका चैप्टर आदि के साथ,भारत के कई राज्यों से आए एस.जे.एफ के सदस्यों,कॉलेज के टीचिंग स्टाफ, नॉन टीचिंग स्टाफ एवं विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *