Post Views: 0
Amar sandesh देहरादून ।चारधाम यात्रा के सबसे कठिन और पवित्र पड़ाव केदारनाथ धाम के लिए इस बार स्वास्थ्य विभाग ने अभूतपूर्व तैयारी कर ली है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग को मेडिकल सुरक्षा कवच में बदल दिया गया है।
हर पड़ाव पर इलाज, 24 घंटे डॉक्टर मौजूद
गौरीकुंड से केदारनाथ तक पूरे पैदल मार्ग पर सोनप्रयाग, भीमबली, जंगलचट्टी और लिनचोली में मेडिकल राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इसके अलावा गौरीकुंड और केदारनाथ धाम में भी पूर्ण स्वास्थ्य केंद्र सक्रिय रहेंगे।
खास बात यह है कि इन सभी केंद्रों पर 24×7 चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके।
200 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती
यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगभग 200 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की गई है, जिसमें शामिल हैं:30 विशेषज्ञ चिकित्सक,25 फार्मासिस्ट,30+ नर्सिंग और सहायक स्टाफ सभी को अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी देकर पूरी व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है। 12 एंबुलेंस और ऑक्सीजन की फुल तैयारी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए: 12 एंबुलेंस हर समय तैयार रहेंगी, ऑक्सीजन सिलिंडर और पोर्टेबल ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी लगातार की जाएगी हर 2 किलोमीटर पर मेडिकल राहत केंद्र (MRP)यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए हर 2किलोमीटर पर मेडिकल सहायता इकाई (MRP) बनाई गई है।
इन प्रमुख स्थानों पर विशेष मेडिकल प्वाइंट स्थापित किए गए हैं:सोनप्रयाग,चौरी,चिरबासा,जंगलचट्टी,भीमबली,रामबाड़ा,छोटी व बड़ी लिनचोली,भैरव ग्लेशियर,रुद्रा पॉइंट,बेस कैंप
इन सभी केंद्रों को रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी और फाटा के अस्पतालों से जोड़ा गया है।
पहली बार इतनी बड़े स्तर पर मेडिकल नेटवर्क
कठिन ट्रैक पर हर 2 KM पर हेल्थ सपोर्ट
24 घंटे डॉक्टर + ऑक्सीजन + एंबुलेंस अलर्ट
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह,यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर कराएंऊंचाई पर सांस या BP की समस्या हो तो तुरंत नजदीकी MRP सेंटर जाएं प्रशासन और स्वास्थ्य टीम के निर्देशों का पालन करे।
इस बार केदारनाथ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा का उदाहरण बनने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ये तैयारी लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
Like this:
Like Loading...
Related