एनसीआर में प्रवासी उत्तराखंड समाज की मजबूत आवाज़–हरीश असवाल
अमर चंद्र
नई दिल्ली।देवभूमि उत्तराखंड के मूल निवासी और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के प्रवासी वरिष्ठ पत्रकार, उद्योगपति, मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन दिल्ली प्रदेश व एनसीआर मीडिया प्रभारी, एवं महाकौथिक नोएडा के अध्यक्ष, समाजसेवी हरीश असवाल का जन्मदिन आज पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से उनके शुभचिंतकों, मित्रों, पत्रकार साथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयों का तांता लगाते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय जीवन की कामना की। समाज सेवा, पत्रकारिता और उत्तराखंड संस्कृति के संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सभी ने मुक्त कंठ से सराहा।
श्री हरीश असवाल ने अपने जीवन को न केवल पत्रकारिता के माध्यम से सच और जनहित की आवाज़ बुलंद करने में समर्पित किया है, बल्कि एनसीआर में रह रहे उत्तराखंड मूल के लोगों को एकजुट कर सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय सरोकारों को भी मजबूती प्रदान की है। मानव अधिकार, अपराध नियंत्रण, सामाजिक न्याय और प्रवासी समाज की समस्याओं को लेकर उनका सक्रिय योगदान उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाता है।
महा कोथिक नोएडा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मंच प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया है, वहीं एक व्यवसायिक और समाजसेवी के रूप में भी उनका योगदान प्रेरणास्पद रहा है।
अमर संदेश समाचार पत्र परिवार की ओर से हरीश असवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और इसी ऊर्जा व समर्पण के साथ समाज, पत्रकारिता और राष्ट्र सेवा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते रहें।