उत्तराखण्डदिल्लीराष्ट्रीय

आपदा की घड़ी में जनता के सच्चे साथी बने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

आपदा  पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद अनिल बलूनी

Amar sandesh दिल्ली/ रुद्रप्रयाग।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जहां देशभर में उत्सव का वातावरण था, वहीं गढ़वाल से लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को बांटते नज़र आए।

देवप्रयाग में माँ गंगा के पावन संगम पर उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी जी के दीर्घायु और सुयशपूर्ण जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत गरीबी उन्मूलन से लेकर स्टार्टअप संस्कृति, हरित ऊर्जा से लेकर अंतरिक्ष तक और आत्मनिर्भर भारत से लेकर वैश्विक साझेदारी तक नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।

इसी बीच उत्तराखंड के ऊखीमठ ब्लॉक का छेनागाड़ बाजार अतिवृष्टि और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुआ। बलूनी जी वहां पहुंचे और आपदा पीड़ित नागरिकों, माताओं और बहनों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावितों के राशन, रहने और मूलभूत सुविधाओं की तुरंत व्यवस्था की जाए और नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।

इस दौरान बांसवाड़ा के समीप अचानक भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया। घंटों तक चले जाम में एक एम्बुलेंस भी फंसी हुई थी। बलूनी जी ने मौके पर अधिकारियों से समन्वय कर तुरंत JCB मंगवाई और सड़क से मलबा हटवाया। कठिन परिस्थितियों में भी वे खुद स्थल पर खड़े रहे और जब तक आवागमन बहाल नहीं हुआ, तब तक लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते रहे। उन्होंने मशीन चालक की कुशलता और सेवाभाव की सराहना करते हुए उसे सम्मानित भी किया।

इसी क्रम में एक स्थान पर पहाड़ अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा। भारी आवाज़ और मलबे के बीच बलूनी जी और उनके साथियों की जान पर बन आई, लेकिन वे पीछे हटकर सुरक्षित हुए। यह दृश्य स्वयं इस बात का प्रमाण है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने और हल करने के लिए अपनी जान को भी जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते।

अनिल बलूनी का व्यक्तित्व उन्हें विशेष बनाता है। वे केवल वादे करने वाले नेता नहीं हैं बल्कि आम जनता के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को साझा करने वाले सेवक हैं। दिल्ली की सुविधाजनक राजनीति छोड़कर वे पहाड़ के कठिन इलाकों में लोगों के बीच खड़े रहते हैं। यही उन्हें जन्मप्रिय और जननेता बनाता है।

उनकी यही कार्यशैली आज उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ही नहीं, बल्कि जनता का सच्चा प्रतिनिधि और संकट की घड़ी में भरोसेमंद साथी साबित करती है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *