Uncategorized

देवभूमि दरबार में मां भगवती का चतुर्थ विशाल जागरण, हर सप्ताह लग रहा आस्था का दिव्य दरबार

अमर चंद्र

दिल्ली।राजधानी दिल्ली के देवभूमि दरबार मेंजय मां भगवती काली देवभूमि का दिव्य दरबार निरंतर श्रद्धा और भक्ति के साथ सज रहा है। यह दरबार आज श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर मां के दर्शन कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

दरबार के अनन्य भक्त मोहन सिंह रावत के अनुसार, यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से मां का दरबार लगाया जाता है। इस अवसर पर मां भगवती काली देवभूमि दरबार के विभिन्न स्वरूपों की झांकी, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इसी क्रम में देवभूमि दरबार में चौथा विशाल मां भगवती जागरण (चौकी) का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए सभी भक्तों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 4 अप्रैल (शनिवार) को

मां नंदा-सुनंदा डोला यात्रा सायं 3 बजे,

मां भगवती जागरण (चौकी) सायं 4 बजे,

भंडारा रात्रि 9:30 बजे

एवं प्रसाद वितरण रात्रि 10 बजे किया जाएगा।

यह आयोजन बालिवाल ग्राउंड, चित्रकूट LIG फ्लैट, लोनी रोड, दिल्ली-110093 में संपन्न होगा, जिसमें पहाड़ी स्वैग सांस्कृतिक कला मंच (रजि.) की निर्देशिका श्रीमती नीमा भंडारी निर्देशक श्री गोपाल गिरी गुसाईं एवं उनकी टीम द्वारा भक्ति गीतों के माध्यम से मां का गुणगान किया जाएगा तथा श्री गणेश बंदना एवं मां नंदा-सुनंदा की अराधना ग्रुप नृत्य व मनमोहक झांकियां प्रस्तुत करेगें पर्वतीय कला संगम (रजि.) के निर्देशक श्री भगवत मनराल व उनके ग्रुप के सुप्रसिद्ध कलाकार । मां भगवती काली देवभूमि दरबार आज न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बन रहा है, बल्कि समाज में एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी संदेश प्रसारित कर रहा है।यहां आने वाले श्रद्धालु मां भगवती काली मां की जिन पर सवारी आती है, मां संतोषी रावत व देवभूमि दरबार के आशीर्वाद से अपने जीवन में सुख-शांति का अनुभव कर रहे हैं।

अमर संदेश को प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दरबार लगातार भक्तों के विश्वास का केंद्र बनता जा रहा है और क्षेत्र में भक्ति एवं सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *