Post Views: 0
भारत’वंदे भारत’ की रफ्तार से बदली देश की रेल तस्वीर: 34% उछाल के साथ 3.98 करोड़ यात्रियों ने भरा भरोसा, स्लीपर सेवा भी हिट!
Amar sandesh नई दिल्ली।भारतीय रेलवे की प्रीमियम और सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस देश में यात्रा का नया मानक स्थापित कर रही है। तेज रफ्तार, अत्याधुनिक सुविधाओं और आरामदायक सफर के चलते यात्रियों का भरोसा इस ट्रेन पर लगातार बढ़ रहा है।
वित्त वर्ष 2025-26 में वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़कर 3.98 करोड़ पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष के 2.97 करोड़ यात्रियों के मुकाबले 34 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि को दर्शाती है।
रिकॉर्ड तोड़ सफर: 9.1 करोड़ यात्रियों का भरोसा
वंदे भारत एक्सप्रेस ने शुरुआत से अब तक 1 लाख से अधिक ट्रिप्स पूरे कर लिए हैं और 9.1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित और तेज यात्रा का अनुभव दिया है। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे की बढ़ती विश्वसनीयता को दर्शाती है।
नई दिल्ली–वाराणसी: 73 लाख+ यात्री,नई दिल्ली–कटरा (वैष्णो देवी): 56 लाख+ यात्री,सिकंदराबाद–विशाखापत्तनम: 48 लाख+ यात्री,चेन्नई–मैसूरु: 36 लाख+ यात्री इन रूट्स ने पर्यटन, तीर्थयात्रा और बिजनेस ट्रैवल को नई गति दी है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिला है।
जनवरी 2026 में शुरू हुई वंदे भारत स्लीपर सेवा ने भी शानदार शुरुआत की है।
सिर्फ 3 महीनों में 119 फेरों में 1.21 लाख यात्री,100% से अधिक ऑक्यूपेंसी यह आंकड़े बताते हैं कि प्रीमियम नाइट ट्रैवल के लिए यात्रियों का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है।
‘मेक इन इंडिया’ का मजबूत चेहरा
फरवरी 2019 में नईदिल्ली–वाराणसी रूट से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस आज देश की पहचान बन चुकी है। यह ट्रेन न सिर्फ तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, बल्कि भारत के आधुनिक रेल नेटवर्क की दिशा भी तय कर रही है।
लगातार नए रूट्स, बेहतर सुविधाएं और स्लीपर कोच के विस्तार के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस अब भारत में रेल यात्रा के भविष्य की अगुवाई कर रही है।
Like this:
Like Loading...
Related