दिल्लीराजस्थानराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री प्रताव राव जाधव से *डॉ. आदित्य नाग ने की शिष्टाचार भेंट

यह मुलाकात सॉफ्ट हॉकी को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है—डॉ. आदित्य नाग

Amar sandesh नई दिल्ली।एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी लीग ऑफ इंडिया के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. आदित्य नाग ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताव राव जाधव से शिष्टाचार भेंट की। प्रताव राव जाधव वर्तमान में Ministry of AYUSH तथा Ministry of Health & Family Welfare में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताव राव जाधव का यह अनुभव इस मुलाकात को विशेष महत्व देता है कि वे महाराष्ट्र में तीन बार विधायक, राज्य सरकार में खेल–युवा कल्याण–सिंचाई मंत्री, तथा 2009 से लगातार चार बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वे कई महत्वपूर्ण संसदीय समितियों के अध्यक्ष के रूप में भी दायित्व निभा चुके हैं।

इस मुलाकात के दौरान प्रताव राव जाधव ने सॉफ्ट हॉकी खेल के विकास में गंभीर रुचि व्यक्त की।

इस अवसर पर डॉ. आदित्य नाग ने उन्हें सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के गठन, संरचना, गतिविधियों तथा देशभर में खेल के विस्तार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सॉफ्ट हॉकी एक सुरक्षित, कम खर्चीला और कौशल-आधारित खेल है, जिसे देश के 34 राज्यों में खेला जा रहा है और स्कूलों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक इसकी लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है।

इस मुलाकात में विशेष रूप से महाराष्ट्र राज्य में सॉफ्ट हॉकी को बढ़ावा देने, प्रशिक्षण ढांचे को मजबूत करने और जिला-स्तर पर प्रतियोगिताएँ आयोजित करने पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही AYUSH मंत्रालय के कर्मचारियों के बच्चों के लिए सॉफ्ट हॉकी वर्कशॉप आयोजित करने पर भी सहमति बनी, ताकि बच्चों को इस खेल से परिचित कराया जा सके और उन्हें एक सुरक्षित खेल विकल्प उपलब्ध हो।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *