Post Views: 0
जगमोहन डांगी पौड़ी गढ़वाल।पौड़ी गढ़वाल विकास खंड कल्जीखाल नैथाणा गांव में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गढ़वाल नरेश के सेनापति के रहे गढ़ चाणक्य वीर पुरिया नैथानी जन्म स्थली नैथाना गांव जाकर वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट द्वारा पुरिया नैथानी की स्मृति में बनी भव्य स्मारक,प्रतिमा,सामुदायिक भवन और पैतृक घर के अलावा वीर पुरिया नैथानी जी की शौर्य वीर गाथाओं पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी वाला कक्ष का आलोकन का किया।
ज्ञात हो कि 31 मार्च को वीर पुरिया नैथानी वंशज डॉ सतीश चंद्र नैथानी जी के जन्मोत्सव एवं वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट द्वारा वीर पुरिया नैथानी स्मारक का शिलान्यास के अवसर पर जिलाधिकारी का आना प्रस्तावित था। लेकिन 31 मार्च को जिला मुख्यालय में व्यस्तता के कारण जिलाधिकारी नहीं पहुंच सकी। लेकिन आज घंडियाल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में वीर पुरिया नैथानी वंशज एनआरआई साइंटिश डॉ सतीश चंद्र नैथानी स्वयं भी एक फरियादी के तौर पर आए थे। जिन्होंने फरियाद के साथ साथ उन्होंने जिलाधिकारी साहिबा को वीर पुरिया नैथानी जी की जन्म स्थली नैथाना गांव में आने का अनुरोध किया जिलाधिकारी ने डॉ सतीश चंद्र नैथानी की अनुरोध को स्वीकार करते हुए बहुउद्देशीय शिविर समाप्ति के बाद वीर पुरिया नैथानी वंशज डॉ सतीश चंद्र नैथानी के साथ वीर पुरिया नैथानी जी की स्मृति में भव्य सामुदायिक भवन,वीर पुरिया नैथानी जी की प्रतिमा और उनकी जीवन की शौर्य गाथाओं की चित्रों की आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया वीर पुरिया नैथानी स्मारक का निरीक्षण किया इस अवसर पर उन्होंने वीर पुरिया नैथानी स्मारक को पर्यटन सर्किट जोड़ने प्रयास करने का भरोसा दिया।
वीर पुरिया नैथानी वंशज एनआरआई साइंटिश डॉ सतीश चंद्र नैथानी ने जिलाधिकारी को अगवत करवाया कि कांसखेत स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान( ITI) की बिल्डिंग का सही उपयोग करने को कहां है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ITI कांसखेत में केवल महिलाओं के लिए सिलाई मशीन प्रशिक्षण ट्रेड है। जो एक आम ट्रेड है। जिसे आप किसी भी टेलर की शॉप पर सीख सकते हो। जबकि वर्तमान फीटर,प्लंबर, मैकेनिक इलेक्ट्रीशियन,कंप्यूटर प्रशिक्षण,कम्प्यूटर मरमत मैकेनिक जैसी ट्रेड की डिमांड है।
यह सारे मुख्य ट्रेड चाहिए था। इस अवसर पर कर्नल रिटायर्ड आनंद कुमार थपलियाल वीर पुरिया नैथानी स्मारक के केयरटेकर राजेंद्र प्रसाद नैथानी, समाजिक कार्यकर्ता आर पी नैथानी,जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एसडीएम शिक्षिता जोशी,जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल नेगी,समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ग्राम पंचायत प्रधान प्रकाश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Like this:
Like Loading...
Related