Post Views: 0
Amar sandesh नई दिल्ली ।श्री मुस्याखांद ग्वेल भैरव मंदिर थान आस्थान, मुस्याखांद (ब्लॉक नैनीडांडा) की कार्यकारिणी टीम ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंदिर, क्षेत्रीय विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक और सार्थक संवाद हुआ।
मुलाकात के दौरान मंदिर के धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी टीम ने मंदिर की ऐतिहासिक एवं लोकआस्था से जुड़ी महत्ता से अवगत कराया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टीम को मार्गदर्शन देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास, धार्मिक स्थलों के संरक्षण तथा जनसहभागिता की भूमिका पर विचार साझा किए।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक महेंद्र प्रताप बिष्ट एवं सुनील बिष्ट के सहयोग और मार्गदर्शन को भी कार्यकारिणी द्वारा सराहा गया। टीम ने उनके सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यकारिणी टीम ने भगवान भैरवनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उन्नति की कामना करते हुए मंदिर के विकास कार्यों के लिए निरंतर सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा जताई।
इस शिष्टाचार भेंट में कार्यकारिणी टीम के सदस्य महावीर सिंह, तुलाराम, सोहन सिंह, विनोद कुमार, मानसिंह, राम सिंह एवं सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।
Like this:
Like Loading...
Related