पंजाब में बाढ़ राहत , किसानों व आमजन को हरसंभव सहायता देगी केंद्र सरकार-शिवराज सिंह चौहान
कल पंजाब दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Amar sandesh नई दिल्ली।पंजाब में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को लेकर आज राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने आपसी बात कर हालात की विस्तृत समीक्षा की। इस टेलीफोन वार्ता में किसानों की फसलों और आमजन को हुए नुकसान पर चर्चा की गई।
राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्यों को तेज करने का निर्णय लिया है। किसानों को आर्थिक मदद और आम जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष बल दिया गया।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टेलीफोन वार्ता के बाद सोशल मीडिया के मध्यमा कहा कि वे स्वयं कल पंजाब जाकर प्रभावित किसानों और लोगों से मिलेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एक संदेश जारी कर आश्वासन दिया कि “केंद्र सरकार पंजाब के किसानों और आम जनमानस के साथ हर कदम पर खड़ी है। बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और राहत के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।”
केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के साथ मिलकर त्वरित राहत कार्यों की रूपरेखा बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

