


सुप्रसिद्ध उद्यमी व उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच, दिल्ली के संरक्षक डॉ विनोद बछेती ने कहा कि नई पीढ़ी को स्वर्गीय जीत सिंह नेगी के काम को समझाना चाहिए। उस ज़माने में जब कोई साधन नहीं थे तब स्वर्गीय जीत सिंह नेगी जी ने अपनी भाषा, संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए इतना काम किया तो आज हम लोगों को नेगी जी के काम को आगे बढ़ाना होगा। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। डॉ बछेती लगातार भाषा सरोकारों व सामाजिक सरोकारों के प्रति लगातार सक्रिय रहते हैं।


