मेरे संसदीय क्षेत्र के लाखों लोगों की जिम्मेदारी मेरी है : हंसराज हंस
दिल्ली। कोरोना महामारी के वैश्विक रूप लेने से न केवल देश बल्कि पूरा विश्व त्राहिमाम कर रहा है, इसकी जद में दिल्ली में भी सैकड़ों लोग आ गये हैं | इस मुश्किल समय में उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सांसद पद्मश्री हंसराज हंस ने भी दिल्लीवासियों के लिए न केवल 50 लाख रूपए अपनी सासद निधि से खर्च किये बल्कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में रहने वाले हजारों गरीब परिवारों के लिए राशन एवं प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था भी की है | सांसद हंसराज हंस ने बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र की आबादी लगभग 60 लाख है और यहाँ पर हर वर्ग और समुदाय के लोग रहते हैं | नरेला और बवाना में लाखों मजदूर और गरीब लोग रहते हैं। वहीँ मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी और किराड़ी जैसी जगहों पर झुग्गियां और जेजे क्लस्टर है जहाँ लोग दिहाड़ी रोजगार पर निर्भर करते हैं | उनके लिए अब पैसे कमाना तो संभव नही है ऐसे में मैं उनके क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता हूँ तो ये मेरी जिम्मेदारी है कि उनके रहने और खाने की उचित व्यवस्था हो | मैं भी एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता हूँ और उनके दर्द को मुझसे बेहतर कौन समझ सकता हैं | सांसद हंसराज हंस ने बताया कि मैंने एक लोकसभा का नही सोचता बल्कि 10 विधानसभाओं के बारे में सोचता हूँ, लोगों को राशन और भोजन प्रतिदिन पहुँचता रहे,उसके लिए मैंने रोहिणी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर पूरी व्यवस्था कर रखी है | इसके अतिरिक्त दसों विधानसभाओं में टीम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ
Read More