Post Views: 0
मेधावी बच्चों संग चाय पर संवाद: अनिल बलूनी ने भरी भविष्य की उड़ान में नई ऊर्जा”
Amar sandesh नई दिल्ली। आज गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के दिल्ली आवास पर देवप्रयाग के युवा एवं ऊर्जावान विधायक विनोद कंडारी अपने विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के साथ पहुंचे। सांसद बलूनी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ चाय पर विशेष संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विधायक विनोद कंडारी पिछले आठ वर्षों से अपनी अनोखी पहल के तहत देवप्रयाग विधानसभा के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के हाई स्कूल टॉपर छात्रों को देशभर का शैक्षिक भ्रमण कराते आ रहे हैं। इस वर्ष ये विद्यार्थी गुजरात भ्रमण से लौटे, जहां उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार सरोवर बांध, अमूल डेयरी संयंत्र, मेट्रो संचालन केंद्र, साबरमती आश्रम, अटल सेतु और साबरमती रिवरफ्रंट जैसे राष्ट्रीय महत्व के स्थलों का दौरा किया।
विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को उत्साहपूर्वक साझा किया और इस यात्रा को अपने जीवन की प्रेरणादायी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम का सबसे विशेष और अविस्मरणीय क्षण तब आया जब लोकप्रिय बॉलीवुड स्टार सिंगर जुबिन नौटियाल अचानक बच्चों के बीच पहुंचे। जुबिन जी ने न केवल बच्चों से संवाद किया, बल्कि अपने प्रसिद्ध हिंदी और गढ़वाली गीत भी सुनाए, जिससे छात्रों का उत्साह दोगुना हो गया। बच्चों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को जीवंत कर दिया।
सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए इन मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह शैक्षिक यात्रा उनके वैचारिक विकास, दृष्टि विस्तार और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने वाली साबित होगी।
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि “इन बच्चों की चमकती आँखों में हमारे देश का स्वर्णिम भविष्य दिखता है। उनकी लगन, प्रतिभा और ऊर्जा ही नए भारत की असली शक्ति है।” उन्होंने विधायक विनोद कंडारी की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं को अवसर, exposure और प्रेरणा देने वाला उत्कृष्ट प्रयास बताया।
Like this:
Like Loading...
Related