दिल्लीराष्ट्रीयहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह  सैनी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में शामिल हुए हरियाणा के वरिष्ठ नेता

मुख्यमंत्री नायब सिंह  सैनी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में शामिल हुए हरियाणा के वरिष्ठ नेता

नई दिल्ली। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में शामिल होने के लिए हरियाणा भाजपा के नेताओं की टीम दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय पहुंची। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में हरियाणा के 30 वरिष्ठ नेता भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के सभागार में पहुंचकर नामांकन में सम्मिलत हुए। हरियाणा के सभी नेता सुबह 10 बजे ही दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंच गए थे। हरियाणा भवन में सभी नेताओं ने आपस में चर्चा की और इसके बाद दो बजे सभी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अगुवाई में केंद्रीय कार्यालय पहुंचे और नेताओं के हस्ताक्षर युक्त पत्र यहां बैठे चुनाव अधिकारियों को सौंपा।इस पत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य डा. सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, मंत्री अनिल विज, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता, कैप्टन अभिमन्यु, सांसद धर्मबीर सिंह, सुनीता दुग्गल, सांसद नवीन जिंदल, रेखा शर्मा, रामचंद्र जांगड़ा, किरण चौधरी रहे। मंत्री विपुल गोयल, राव नरबीर सिंह, महीपाल ढांडा, राजेश नागर, गौरव गौतम, सांसद धर्मबीर सिंह, प्रदेश सचिव भूपेंद्र सिंह, गार्गी कक्कड़, राहुल राणा, नसीम अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरूण यादव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नाम सम्मिलित थे। सभी के हस्ताक्षर किया हुआ पत्र यहां मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डाक्टर के लक्ष्मण और सांसद संबित पात्रा को सौंपा। यहां हरियाणा के नेताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा अपने विचार के लिए जानी जाती है, क्योंकि हम राष्ट्र के लिए काम करते हैं। सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कर्मठ कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचा रहे हैं जिसका हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा अनुशासन और समर्पण से भरे कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा साबित होंगे। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा में बड़े पद और बड़ी ज़िम्मेदारियां किसी परिवार से नहीं, बल्कि परिश्रम, समर्पण, जनसेवा और देशसेवा के आधार पर तय होती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण बूथ कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद सर्वोपरि है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *