Post Views: 0
राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के साथ ‘‘जन विश्वास-जन विकास रैली” की जमीनी तैयारियों को लेकर हुई चर्चा : मोहन लाल बड़ौली
Amar sandesh दिल्ली / चंडीगढ़। हरियाणा प्रवास पर आए राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के साथ पंचकूला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। श्री बड़ौली ने कहा कि 17 अक्टूबर को पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर ज़मीनी तैयारियों और समन्वय को लेकर भी श्री चुघ के विचार-विमर्श हुआ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 17 अक्टूबर को हरियाणा की नायब सरकार को एक वर्ष पूरा हो रहा है। सरकार का यह एक वर्ष गौरवशाली वर्ष है। इस वर्ष में नायब सरकार ने बड़े-बड़े जनहित में निर्णय लिए हैं। चुनाव के दौरान किए गए संकल्पों को संकप्लित होकर नायब सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी सोनीपत में ‘‘जन विश्वास-जन विकास’’ रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यह रैली ऐतिहासिक भव्य होगी। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में पीएम मोदी की रैली को लेकर उत्साह है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने संकल्प पत्र में 217 संकल्प किए थे। नायब सरकार ने तेजी से काम करते हुए 48 संकल्पों को पूरा किया और इस साल के अंत तक 90 संकल्प भी पूरे होने जा रहे है। नायब सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी सरकार द्वारा किए कार्यों से बता दिया है कि भाजपा के लिए सिर्फ और सिर्फ जनहित ही जरूरी है।
श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने 11 वर्षों में गरीब कल्याण की अनेको योजनाएं बनाई और उन्हें धरातल पर भी उतारा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को छत, शौचालय, स्वच्छ जल और राशन मिल रहा है। गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। हर वर्ग के लोग सरकार की योजनाओं से खुश है।
श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना लागू करके महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाया है। नायब सरकार लगातार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह संकल्प के साथ पूरा करती है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए नायब सरकार लगातार प्रदेश को विकसित बनाने की दिशा में काम कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सोनीपत की राई विधानसभा की स्पोर्ट यूनीवर्सिटी में नायब सरकार की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ‘‘जन विश्वास-जन विकास’’ रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। हरियाणा आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ता पीएम मोदी का भव्य स्वागत करेंगे। पीएम मोदी की यह रैली ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे।
Like this:
Like Loading...
Related