राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

शर्मा “शिव” का तीसरा काव्य संग्रह प्रकाशित

शिमला : हिमाचल प्रदेश के युवा कवि सुरेंद्र शर्मा “शिव” का एक और काव्य संग्रह, “बुजुर्गों ने कहा है” प्रकाशित हुआ है। यह काव्य संग्रह साहित्यपीडिया पब्लिकेशन से प्रकाशित हुआ है जो उनके पहले काव्य संग्रहों की भांति अमाज़ोन और फ़्लिपकार्ट पर पर पाठकों के लिए उपलब्ध है। युवा कवि लेखक सुरेंद्र शर्मा “शिव “एक मिलनसार स्वभाव के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी चिंतन व अपने सामाजिक कार्यों से ओर अपने लिखे के माध्यम व व्यक्तिगत तौर पर समाज के जरूरतमंद लोगों के कार्य भी करते नजर आते हैं। कवि सुरेंद्र शर्मा शिव ने बताया कि यह उनका तीसरा काव्य संग्रह है जिसका शीघ्र ही विमोचन होना है। सुरेंद्र शर्मा “शिव” के इस काव्य संग्रह में कुल 25 कविताएं हैं जो सामाजिक जीवन, पारिवारिक और प्रेम के विषय से संबंधित है।

सुरेंद्र शर्मा “शिव” का पहला काव्य संग्रह “रंग इश्क़ के” वर्ष 2022 मेंप्रकाशित हुआ था जो की पाठकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। उसके उपरांत वर्ष 2023 में काव्य संग्रह शब्दबाण प्रकाशित हुआ जिसकी कविताएं जीवन के विभिन्न पहलुओं, परिवार, समाज, रिश्ते और प्रकृति से संबंधित है।

सुरेंद्र शर्मा “शिव” के काव्य जगत की शुरुआत भी काफ़ी रोचक है। 2020 तक उनका रिश्ता साहित्य से केवल एक पाठक का था। तभी विश्व ने एक महामारी कोरोना का सामना किया, जिसका शिकार नवंबर 2020 में सुरेंद्र शर्मा “शिव” जी भी हुए। कोरोना से पीड़ित होने के दौरान, एकांतवास के 15 दिनों ने उनके जीवन को बदलकर रख दिया और समाज को मिल गया एक नया कवि। पिछले साढ़े तीन वर्षों से

सुरेंद्र शर्मा शिव निरंतर काव्य सृजन कर रहे हैं और लगभग 1000 रचनाएँ लिख चुके हैं और अपने 3 काव्य संग्रह प्रकाशित कर चुके हैं। सुरेंद्र शर्मा

“शिव” भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम एसजेवीएन में अधिकारी हैं और शिमला ज़िले की कोटखाई तहसील के देवगढ़ क्षेत्र के निवासी है।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *