उत्तराखण्डराष्ट्रीय

विकास कुमार आर्य को मिला *जयानंद भारतीय गौरव सम्मान 2024

17 अक्टूबर को आर्य समाज पंचपुरी, बीरोंखाल में उत्तराखंड रत्न, कर्मवीर जयानंद भारतीय जी की 144वीं जयंती समारोह के अवसर पर उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया सम्मान।

*कोटद्वार* 17 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड रत्न, कर्मवीर जयानंद भारतीय जी की 144 वीं जयंती के शुभ अवसर पर, विकासखंड बीरोंखाल में आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी के तत्वाधान में आयोजित, भव्य कार्यक्रम में कोटद्वार निवासी शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवम् स्वतंत्र पत्रकार विकास कुमार आर्य को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिय आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी द्वारा *जयानंद भारतीय गौरव सम्मान 2024* से सम्मानित किया गया, कर्मवीर जयानंद भारतीय जी द्वारा वर्ष 1941 में स्थापित, आर्य समाज पंचपुरी द्वारा प्रदान किए गए इस सम्मान को विकास कुमार आर्य ने अपने उन सभी साथी को समर्पित किया जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष उनके सामाजिक अभियान में उनके साथ खड़े रहे।

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *