Uncategorizedदिल्लीहमारी संस्कृति

भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज की एकजुटता और सरकारी अवकाश की मांग हुई मुखर

भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज की एकजुटता और सरकारी अवकाश की मांग हुई मुखर

दिल्ली।अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संघ (पंजी) और त्यागी समाज के संयुक्त तत्वावधान में, मनोकामना श्री दुर्गा सिद्ध मंदिर के सहयोग से भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित इस आयोजन में स्थानीय सर्व समाज से सैकड़ों की संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन और पहलगाम आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि देकर की गई।

कार्यक्रम में लक्ष्मी नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी श्री बृज भूषण त्यागी, राष्ट्रीय मीडिया विभाग से जुड़े प्रमुख समाजसेवी श्री पवन त्यागी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. हरिदत्त शर्मा समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मंच पर सेवासंघ के महामंत्री शरद दीक्षित, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रविदत्त त्यागी, उपाध्यक्ष श्री पतराम त्यागी, श्री ओम प्रकाश आत्रे, सीताराम जगदमनी और आदेश त्यागी भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवासंघ के महासचिव अशोक शर्मा ने कुशलता से किया।

इस अवसर पर भगवान परशुराम जयंती पर दिल्ली और केंद्र सरकार से सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग सामूहिक रूप से की गई।

समारोह में उपस्थित प्रमुख समाजसेवियों में श्री अनिल त्यागी, अनिल कटारा, आदित्य त्यागी, संजय नेहरा, जोगिंद्र सिंह जोगी, लखमी चन्द्र त्यागी, किशोरी लाल तोमर, सुभाष तोमर, बालक राम तोमर, ममता तिवारी, सुंदरलाल मिश्रा, एस.पी. शर्मा, अनीता द्विवेदी, मधु शर्मा, वी.के. शर्मा, पवन मैनी, विकास शर्मा, मनीष शर्मा, सतवीर त्यागी, पी.सी. जोशी, पुष्पा जोशी, अंकुर त्यागी और अनुज त्यागी आदि शामिल रहे।

समारोह ने न केवल भगवान परशुराम जी के जीवन मूल्यों का स्मरण कराया, बल्कि समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी बल प्रदान किया।

 

 

Share This Post:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *